
इस पोस्ट में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल 2021 (Chief Minister and Governor) की सूची प्रदान किया जा रहा हैं जिससे आप एक ही जगह पर आसानी से सभी राज्यों के मुख्यमंत्री (chief minister) का नाम एवं उस राज्य के लिए नियुक्त किये गए राज्यपाल (governor) का नाम जान सकते हैं।
भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है, वर्तमान में देश में कुल 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश है।
सभी प्रदेशों के अलग-अलग मुख्यमंत्री हैं जिनका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। हर पांच साल बाद नए मुख्यमंत्री (chief minister) पद के लिए चुनाव कराये जाते हैं और उस राज्य की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करके नए मुख्यमंत्री को चुनती है।
मुख्यमंत्री के अलावा सभी राज्यों के लिए एक राज्यपाल (governor) की नियुक्ति की जाती है जो राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख होता है।
राज्यपाल की नियुक्ति केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है जिसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है लेकिन यह स्थाई नहीं होता है, राज्यपाल को कभी भी उनके पद से हटाया जा सकता है या उनके कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल 2021
(Chief Minister and Governor)
भारत के 28 राज्य
1. अरुणांचल प्रदेश
राजधानी- ईटानगर
मुख्यमंत्री- पेमा खांडू
राज्यपाल- बीडी मिश्रा
2. असम
राजधानी- दिसपुर
मुख्यमंत्री- सर्वानंद सोनोवाल
राज्यपाल- जगदीश मुखी
3. आंध्र प्रदेश
राजधानी- हैदराबाद (प्रस्तावित राजधानी -अमरावती)
तीन राजधानी वाला पहला राज्य- (विशाखापट्टनम – कार्यकारी राजधानी), (अमरावती – विधायी राजधानी) और (कुरनुल – न्यायिक राजधानी)
मुख्यमंत्री- वाई एस जगनमोहन रेड्डी
राज्यपाल- बिश्वा भूषण हरिचंदन
4. उत्तर प्रदेश
राजधानी- लखनऊ
मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ
राज्यपाल- आनन्दीबेन पटेल
5. उत्तराखंड
राजधानी- देहरादून (शीतकालीन), गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन)
मुख्यमंत्री- त्रिवेंद्र सिंह रावत
राज्यपाल- बेबी रानी मौर्य
6. ओडिशा
राजधानी- भुवनेश्वर
मुख्यमंत्री- नवीन पटनायक
राज्यपाल- गणेशी लाल
7. कर्नाटक
राजधानी- बेंगलुरु
मुख्यमंत्री- बी॰ एस॰ येदयुरप्पा
राज्यपाल- वजूभाई वाला
8. केरल
राजधानी- तिरुवनंतपुरम
मुख्यमंत्री- पिनाराई विजयन
राज्यपाल- आरिफ मोहम्मद खान
9. गुजरात
राजधानी- गांधीनगर
मुख्यमंत्री- विजयभाई रुपानी
राज्यपाल- आचार्य देवव्रत
10. गोवा
राजधानी- पणजी
मुख्यमंत्री- प्रमोद सावंत
राज्यपाल- भगत सिंह कोश्यारी
11. छत्तीसगढ़
राजधानी- रायपुर
मुख्यमंत्री- भूपेश बघेल
राज्यपाल- अनुसुइया उइके
12. झारखंड
राजधानी- रांची
मुख्यमंत्री- हेमंत सोरेन
राज्यपाल- द्रौपदी मुर्मू
13. तमिलनाडु
राजधानी- चेन्नई
मुख्यमंत्री- के. पलानीस्वामी
राज्यपाल- बनवारी लाल पुरोहित
14. तेलंगाना
राजधानी- हैदराबाद
मुख्यमंत्री- के. चंद्रशेखर राव
राज्यपाल- तमिलसाई सुंदरराजन
15. नागालैंड
राजधानी- कोहिमा
मुख्यमंत्री- नेफियू रियो
राज्यपाल- आर.एन. रवि
16. पंजाब
राजधानी- चंडीगढ़
मुख्यमंत्री- कैप्टन अमरिंदर सिंह
राज्यपाल- विजेन्द्रपाल सिंह बदनौर
17. पश्चिम बंगाल
राजधानी- कोलकाता
मुख्यमंत्री- ममता बनर्जी
राज्यपाल- जगदीप धनखड़
18. बिहार
राजधानी- पटना
मुख्यमंत्री- नीतीश कुमार
राज्यपाल- फागु चौहान
19. मणिपुर
राजधानी- इम्फाल
मुख्यमंत्री- एन बीरेन सिंह
राज्यपाल- नजमा हेपतुल्ला
Important Film Awards 2020
20. मध्य प्रदेश
राजधानी- भोपाल
मुख्यमंत्री- शिवराज सिंह चौहान
राज्यपाल- आनन्दीबेन पटेल
21. महाराष्ट्र
राजधानी- मुंबई
मुख्यमंत्री- उद्धव ठाकरे
राज्यपाल- भगत सिंह कोश्यारी
22. मिजोरम
राजधानी- अइज़ोल
मुख्यमंत्री- जोरमथांगा
राज्यपाल- पी. एस. श्रीधरन पिल्लई
23. मेघालय
राजधानी- शिलांग
मुख्यमंत्री- कॉनराड संगमा
राज्यपाल- सत्यपाल मलिक
24. राजस्थान
राजधानी- जयपुर
मुख्यमंत्री- अशोक गहलोत
राज्यपाल- कलराज मिश्र
25. सिक्किम
राजधानी- गंगटोक
मुख्यमंत्री- पीएस गोले
राज्यपाल- गंगा प्रसाद
26. हरियाणा
राजधानी- चंडीगढ़
मुख्यमंत्री- मनोहर लाल
राज्यपाल- सत्यदेव नारायण आर्य
27. हिमाचल प्रदेश
राजधानी- शिमला
मुख्यमंत्री- जयराम ठाकुर
राज्यपाल- बंडारू दत्तात्रेय
28. त्रिपुरा
राजधानी- अगरतला
मुख्यमंत्री- बिप्लब कुमार देव
राज्यपाल- रमेश बैस
केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल एवं प्रशासक
1. जम्मू और कश्मीर
राजधानी- श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन) जम्मू (शीतकालीन)
उपराज्यपाल- मनोज सिन्हा
2. लद्दाख
राजधानी- लेह
उपराज्यपाल- राधाकृष्ण माथुर
3. दिल्ली
राजधानी- नई दिल्ली (भारत की राजधानी)
मुख्यमंत्री- अरविन्द केजरीवाल
उपराज्यपाल- अनिल बैजल
4. पुडुचेरी
राजधानी- पुडुचेरी
मुख्यमंत्री- वी नारायण स्वामी
उपराज्यपाल- किरन बेदी
5. अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
राजधानी- पोर्ट ब्लेयर
उपराज्यपाल- देवेंद्र कुमार जोशी
6. चंडीगढ़
राजधानी- चंडीगढ़
प्रशासक- विजेन्द्रपाल सिंह बदनौर
7. दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव
राजधानी- दमन
प्रशासक- प्रफुल्ल पटेल
8. लक्षदीप
राजधानी- कवरत्ती
प्रशासक- दिनेश्वर शर्मा