इस पोस्ट में हाल ही में दिए गये क्रमशः “56वां और 57वां ज्ञानपीठ पुरस्कार 2021 और 2022 (Gyanpith Purashkar 2021-22)” के बारे में बताया गया है. पुरस्कार और सम्मान से किसी भी एग्जाम में एक प्रश्न पक्का पूछा जाता है|
Q. 2021 के लिए 56वां ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे मिला है?
a. जी शंकर कुरुप
b. अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी
c. नीलमणि फूकन
d. दामोदर मौउजो
ज्ञानपीठ पुरस्कार-
- ज्ञानपीठ पुरस्कार भारत में सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार है और इसे केवल एक भारतीय नागरिक को प्रतिवर्ष प्रदान किया जा सकता है।
- भारतीय संविधान (8वीं अनुसूची) में उल्लिखित अन्य भाषाओं के साथ अंग्रेज़ी में भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
- इस पुरस्कार के अंतर्गत 11 लाख रुपए की नकद राशि, एक प्रशस्ति पत्र और ज्ञान की देवी सरस्वती की एक कांस्य प्रतिकृति प्रदान की जाती है।
- पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार 1965 में मलयालम लेखक ‘जी शंकर कुरुप’ को प्रदान किया गया था।
- 1968 में ‘सुमित्रानंदन पंत’ को हिन्दी भाषा के लिए पहली बार ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया था|
- जबकि वर्ष 2018 में ‘अमिताव घोष’ को अंग्रेजी भाषा के लिए पहली बार ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है|
- मलयालम भाषा के प्रख्यात कवि ‘अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी’ को वर्ष 2019 में 55वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
- जबकि 2021 के लिए असमिया साहित्यकार “नीलमणि फूकन” को 56 वां ज्ञानपीठ पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी है
- जबकि वर्ष 2022 के लिए 57वां ज्ञानपीठ पुरस्कार कोंकणी साहित्यकार “दामोदर मौउजो” को दिए जाने की घोषणा की गयी है।