इस पोस्ट में हाल ही में दिए गये “Miss India 2022 Winner (फेमिना मिस इंडिया 2022)” खिताब के बारे में बताया गया है. “पुरस्कार और सम्मान 2022 (Awards and Honours 2022) से किसी भी एग्जाम में एक प्रश्न पक्का पूछा जाता है| वर्तमान exam में Current Affairs का महत्व बहुत बढ़ गया है.
Miss India 2022 Winner (फेमिना मिस इंडिया 2022)
Awards and Honours 2022
Q.- हाल ही में “फेमिना मिस इंडिया 2022” का खिताब किसने जीता है?
(a) सिनी शेट्टी
(b) रुबल शेखावत
(c) शिनाता चौहान
(d) मानसा वाराणसी
ANSWER: सिनी शेट्टी (कर्नाटक)
हाल ही में ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022′ का आयोजन मुंबई में JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया.
इस वर्ष ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ का खिताब कर्नाटक राज्य की “सिनी शेट्टी” ने जीता है।
आप सभी को बता दे की “सिनी शेट्टी” मात्र 21 साल की हैं, और इनका जन्म महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ है। हालांकि “सिनी शेट्टी” मूल रूप से कर्नाटक राज्य की रहने वाली हैं।
जानकारी के लिए बता दे कि सिनी शेट्टी एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं।
साथ ही सिनी शेट्टी ब्यूटी विद ब्रेन सिनी के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है और अब वह सीएफए कर रही हैं।
जबकि राजस्थान राज्य की ‘रुबल शेखावत’ को फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया। रूबल राजस्थान के शाही राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत से बिलॉन्ग करती हैं।
जबकि उत्तर प्रदेश की ‘शिनाता चौहान’ को फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया। 21 वर्षीय शिनाता पढ़ाई में अव्वल रही हैं।
जबकि पिछले वर्ष 2021 में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में जन्मीं “मानसा वाराणसी” मिस इंडिया 2020 का खिताब जीती थी.
फेमिना मिस इंडिया विजेता सूची वर्ष 1952-2022
वर्ष | विजेता का नाम | राज्य |
2021 | हरनाज़ संधू | भारत (India) |
2020 | मानसा वाराणसी | तेलंगाना |
2019 | सुमन राव | राजस्थान |
2018 | अनुकृति वास | तमिलनाडु |
2017 | मानुषी छिल्लर | हरियाणा |
2016 | प्रियदर्शिनी चटर्जी | असम |
2015 | अदिति आर्य | नई दिल्ली |
2014 | कोयल राणा | नई दिल्ली |
2013 | नवनीत कौर ढिल्लों | पंजाब |
2012 | वन्या मिश्रा | पंजाब |
2011 | कनिष्ठा धनखड़ | हरियाणा |
2010 | मनस्वी ममगई | उत्तराखंड |
2009 | पूजा चोपड़ा | महाराष्ट्र |
2008 | पार्वती ओमनाकुट्टन | केरल |
2007 | सारा जेन डायस | कर्नाटक |
2006 | नताशा सूरी | महाराष्ट्र |
2005 | सिंधुरा गद्दे | आंध्र प्रदेश |
2004 | सयाली भगत | महाराष्ट्र |
2003 | अमी वाशी | गुजरात |
2002 | श्रुति शर्मा | उत्तर प्रदेश |
2001 | सारा कॉर्नर | कर्नाटक |
2000 | प्रियंका चोपड़ा | बिहार |
1999 | युक्ता मुखे | महाराष्ट्र |
1998 | एनी थॉमस | केरल |
1997 | डायना हेडन | आंध्र प्रदेश |
1996 | रानी जेराज | तमिलनाडु |
1995 | प्रीति मनकोटिया | पंजाब |
1994 | ऐश्वर्या राय | कर्नाटक |
1993 | करमिंदर कौर | पंजाब |
1992 | शायला लोपेज | कर्नाटक |
1991 | रितु सिंह | नई दिल्ली |
1990 | नाविदा मेहदी | महाराष्ट्र |
1989 | शबनम पटेल | महाराष्ट्र |
1988 | अनुराधा कोट्टूर | महाराष्ट्र |
1987 | मनीषा कोहली | पंजाब |
1986 | मॉरीन मैरी लेस्टोरगेन | महाराष्ट्र |
1985 | शेरोन मैरी क्लार्क | महाराष्ट्र |
1984 | सुचिता कुमार | महाराष्ट्र |
1983 | स्वीटी ग्वेल | पंजाब |
1982 | उत्तरा म्हात्रे | महाराष्ट्र |
1981 | दीप्ति दिवाकर | आंध्र प्रदेश |
1980 | एलिजाबेथ अनीता रेड्डी | आंध्र प्रदेश |
1979 | रैना विनिफ्रेड मेंडोसा | महाराष्ट्र |
1978 | कल्पना अय्यर | तमिलनाडु |
1977 | वीणा प्रकाश | महाराष्ट्र |
1976 | नैना बलसावर | उत्तर प्रदेश |
1975 | अंजना सूद | हिमाचल प्रदेश |
1974 | किरण ढोलकिया | महाराष्ट्र |
1972 | मालथी बसप्पा | कर्नाटक |
1971 | प्रेमा नारायण | आंध्र प्रदेश |
1970 | हीदर कोरिन फेविल | महाराष्ट्र |
1969 | अदीना सेलिम | महाराष्ट्र |
1968 | जेन कोएल्हो | नई दिल्ली |
1966 | रीता फरिया | महाराष्ट्र |
1962 | फेरियल करीम | महाराष्ट्र |
1961 | वेरोनिका लियोनारा टोरकोटो | महाराष्ट्र |
1960 | इओना पिंटो | महाराष्ट्र |
1959 | फ्लेर यहेजकेल | महाराष्ट्र |
अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट देखे –
- पुरस्कार और सम्मान 2022
- टेम्पलटन पुरस्कार 2022
- लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द ईयर 2022
- विश्व खाद्य पुरस्कार 2022
- 64 वां ग्रैमी पुरस्कार 2022
- ऑस्कर पुरस्कार 2022
- दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2022
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022
- TOP 100: GK Questions in Hindi
- असम वैभव सम्मान 2021
- सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022
- आईसीसी अवार्ड 2021 (ICC Awards 2021)
- गणतंत्र दिवस परेड 2022 में उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी
- विटामिन सामान्य विज्ञान (Vitamin General Science)
- Uttar Pradesh Samanya Gyan
- List of Important Days and Dates 2022